सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज, स्वास्थ्य के आधार पर मांगी थी बेल

By अंकित सिंह | Jul 09, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येन्द्र जैन की अंतिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जैन ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि वह जेल में बंद पूर्व आप मंत्री की जमानत याचिका पर पहले फैसला करे। 28 मई को हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा और मामले पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। 

इसे भी पढ़ें: I.N.D.I.A. गठबंधन में मतभेद! हार के बाद कांग्रेस ने AAP पर फोड़ा ठीकरा, लगाए बड़े आरोप

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के सतर्कता निदेशालय के प्रस्ताव पर सक्सेना सहमत हुए। अधिकारियों ने बताया कि जैन लोक निर्माण विभाग के मंत्री और दिल्ली में 571 करोड़ रुपये की लागत से 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना के नोडल प्राधिकारी थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर