उद्धव ठाकरे गुट को लगा एक और बड़ा झटका, शिंदे गुट को दिया गया संसद का शिवसेना दफ्तर

By अंकित सिंह | Feb 21, 2023

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह हाथ से निकलने के बाद लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन स्थित शिवसेना कार्यालय को भी एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित कर दिया है। इसे उद्धव ठाकरे और उनके गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि लोकसभा सचिवालय का यह कदम ऐसे समय में उठा है, जब कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली सेना के रूप में मान्यता दी थी और शिवसेना के चुनाव चिन्ह तीर धनुष को भी शिंदे गुट को आवंटित कर दिया था। हालांकि, उद्धव ठाकरे लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'अमित शाह मराठियों के सबसे बड़े दुश्मन', Sanjay Raut बोले- शिवसेना को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये हुए खर्च

मामला अप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की उस याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता देने और उसे ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती दी गई है। ठाकरे गुट की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी एवं न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ के समक्ष मंगलवार को इस मामले का जिक्र किया। 

प्रमुख खबरें

Indigo की फ्लाइट में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान की हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग

Ranji Trophy: Mohammed Shami के चार विकेट से Bengal ने Delhi को 240 रन पर समेटा

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान