Swati Maliwal Case: कोर्ट से विभव कुमार को बड़ा झटका, खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

By अभिनय आकाश | May 18, 2024

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी (पीए) विभव कुमार को आज (18 मई) राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर 13 मई को बिभव कुमार ने कथित तौर पर हमला किया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति के बाएं पैर के पिछले हिस्से और दाहिने गाल पर चोट के निशान हैं। यह तब हुआ जब मालीवाल ने सोमवार को सीएम आवास पर उन पर हमला करने के लिए कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

इसे भी पढ़ें: 'जेल का खेल खेल रहे PM', केजरीवाल बोले- कल सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाऊंगा, जिसे अरेस्ट करना...

उन्होंने शिकायत में जो कुछ भी कहा है वह पूरी तरह से झूठ है। वह पुलिस के साथ ऊंची आवाज में बात कर रही थीं। वह विभव कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थीं। ताजा वीडियो ताजा फुटेज से मालीवाल का झूठ उजागर हो रहा है, उन्होंने कहा कि घटना के बाद वह ठीक से चल नहीं पा रही थीं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह आराम से चल रही हैं, पुलिस कर्मियों को उनकी उंगलियां दिखाई दे रही हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Chintan Shivir में अपने मंत्रियों के साथ PM Modi कर रहे महामंथन, कई बड़े फैसले होने वाले हैं!

ABVP ने किया Reservation का समर्थन, कहा देश के लिए व्यवस्था जरूरी

बिहार में जमुई जैसी एक और शर्मनाक वारदात! समस्तीपुर में सड़क किनारे नाबालिग लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

Asian Games में Gold जीतने के बाद Shafali Verma बोलीं, अधिक ट्रॉफियों से चमकेगा महिला क्रिकेट