UP चुनाव से पहले दिल्ली में बीजेपी का बड़ा मंथन, 'मिशन 2022' के लिए सांसदों ने जेपी नड्डा संग बनाई रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सांसदों के साथ एक बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर मंथन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की अहमियत पर विस्तार से अपनी बात रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के चुनावों के मद्देनजर राज्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के राशन दुकानदारों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये