LPG की कीमत, ईपीएस पेंशन में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, इस दिन से बदलेंगे नियम

By रितिका कमठान | Dec 26, 2024

नया साल आने में कुछ ही दिन शेष बचे हुए है। नए साल के आने के बाद ही पूरे देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर यूपीआई में होने वाले बदलाव शामिल है। रोज की जरुरत की चीजों के दाम नए साल से प्रभावित होने वाले है। 

बता दें कि नए साल के आते ही कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। एक जनवरी से तेल विपणन कंपनियां खाना पकाने, व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव करेंगी। कुछ समय पहले ही 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत स्थिर बनी हुई है। इन कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। कंपनियां विमानन ईंधन की कीमत में भी बदलाव कर सकती है।

 

ईपीएफओ में बदलाव

ईपीएफओ ​​पेंशनभोगियों के लिए भी बड़ा बदलाव होगा। नए नियमों के मुताबिक पेंशनभोगियों को किसी भी बैंक से अपनी पेंशन निकालने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त सत्यापन करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। नियम में होने वाले इस बदलाव से पेंशन निकालना आसान और सुलभ होगा। यूपीआई 123 पे के जरिए फीचर फोन यूजर्स भी ऑनलाइन पेमेंट अब 10 हजार रुपये तक कर सकेंगे। ये सुविधा 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इस सुविधा के जरिए बड़े लेन देन करना यूजर्स के लिए आसान होगा।

 

शेयर मार्केट से जुड़ा है ये संशोधन

सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 की एक्सपायरी डेट एक जनवरी से बदलने वाली है। अब ये शेयर शुक्रवार की जगह मंगलवार को एक्सपायर हुआ करेंगे। वहीं तिमाही और अर्ध वार्षिक अनुबंध भी अब महीने के अंतिम मंगलवार को एक्सपायर हुआ करेंगे। नए नियमों की मानें तो निफ्टी 50 का मासिक अनुबंध गुरुवार को खत्म होगा।

 

किसानों को मिलेगा लोन

किसानों को अब लोन मिलना आसान होगा। भारतीय रिजर्व बैंक की मानें तो एक जनवरी 2025 से किसान बिना किसी गारंटी के दो लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगे। ये बदलाव 1.6 लाख रुपये की पिछली सीमा के बाद हुआ है।

प्रमुख खबरें

Bhupender Yadav का विपक्ष पर हमला, Bihar SIR पर 60 हजार BLA ने दीं महज 2 आपत्तियां

Gaya में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत, Vijay Kumar Sinha ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर

Cyclone Arnab: ओडिशा ने बाढ़ और चक्रवात से निपटने के लिए केंद्र से 2,526 करोड़ रुपये मांगे

अरिश्फा का कैसेट तोड़ने पर ट्रोल हुईं Mahhi Vij, सपोर्ट में आईं Gauahar Khan