UP 4th Grade Bharti: उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी भर्ती योग्यता में हुए बड़े बदलाव, अब 10वीं पास को मिलेगी नौकरी

By अनन्या मिश्रा | Mar 11, 2025

उत्तर प्रदेश के एडेड इंटर कॉलेजों में आउटसोर्सिंग पर भर्ती होने वाले 4th कैटेगिरी के कर्मचारियों की क्वालिफिकेशन अब 12वीं की बजाय 10वीं होगी। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी द्वारा यह जानकारी विधान परिषद में दी। बता दें कि निर्दल समूह के राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में कार्य स्थगन के तहत शून्य काल में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में शैक्षिक अर्हता का मुद्दा उठाया था। 

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों की सरकारी नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कर दी गई है, जोकि उचित नहीं है। वहीं शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने भी राज बहादुर सिंह चंदेल  का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं होना है, ऐसे में शैक्षणिक योग्यता का कोई मतलब नहीं है। जिस पर गुलाब देवी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शैक्षिक अर्हता में बदलाव कर इसको 12वीं से हाईस्कूल किया जाएगा।

पुरानी पेंशन का मुद्दा उठा

बता दें विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाया। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि साल 1999-2000 में संविदा के आधार पर जिन लोगों की नियुक्ति हुई, वह विषय विशेषज्ञ समायोजन की प्रक्रिया के तहत साल 2006 में शिक्षक बन गए। इस आधार पर साल 2005 से पहले नियुक्त शिक्षकों की तरह इन्हें भी पुरानी पेंशन की सुविधा दी जाए। जिस पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि इनकी नियुक्ति बतौर संविदा शिक्षक हुई थी।

साथ ही इनके समयोजन पर भी यह शर्त थी कि संविदा काल का वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए उन्हें सेवानिवृत्त का लाभ नहीं दिया जा सकता है। जिसकी वजह से यह मांग स्वीकार करने के योग्य नहीं है। हालांकि बाद में अधिकतर शिक्षक सदस्यों ने विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन की मांग उठाई। फिर सभापति ने सदन की इच्छा को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक सरकार से विचार करने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल