UP: बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेता ने मुझसे किया था संपर्क

By अंकित सिंह | May 03, 2024

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे संपर्क किया और मुझे कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए कहा।" बृज भूषण सिंह का खुलासा उसी दिन हुआ जब उनके बेटे करण भूषण सिंह ने कैसरगंज सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने गुरुवार को कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की।

करण भूषण ने कहा कि यह मेरे जीवन के सबसे बड़े क्षणों में से एक है। यह वास्तव में अच्छा लगता है। मैं कैसरगंज के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखें। कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से करण को मैदान में उतारने का भाजपा का फैसला दिल्ली की एक अदालत द्वारा सांसद बृजभूषण सिंह की महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले की आगे की जांच की मांग वाली याचिका खारिज करने के कुछ दिनों बाद आया है।

इसे भी पढ़ें: UP: अमेठी छोड़ राहुल रायबलेरी से लड़ने पर हमलावर हुई BJP, कहा- कांग्रेस ने स्वीकार कर ली अपनी हार

राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत 7 मई को मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुनाएंगी। पिछले हफ्ते बृजभूषण सिंह ने कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपने नाम की घोषणा में देरी के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया था।

प्रमुख खबरें

Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

Kishtwar दुष्कर्म केस में Crime Branch की छापेमारी, अस्पताल कर्मी बर्खास्त

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे