पटना में बड़ी साजिश का भंडाफोड़, PFI से जुड़े दो आतंकी गिरफ्तार, रिटायर्ड दरोगा भी शामिल

By अंकित सिंह | Jul 14, 2022

बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार पुलिस ने एक बड़े आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस भंडाफोड़ के तहत बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें झारखंड पुलिस का एक रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन और दूसरा अतहर परवेज है। जानकारी तो यह भी है कि अतहर परवेज का भाई पटना के गांधी मैदान में हुए बम धमाके में शामिल था। पुलिस के मुताबिक दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के तार पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े थे। यह दोनों सिमी आतंकवादियों के पक्ष में कानूनी लड़ाई पर लड़ते थे। 

इसे भी पढ़ें: देवघर के बाद पटना पहुंचे PM मोदी, बिहार विधानसभा में शताब्दी स्तंभ का किया उद्घाटन

इनके पास से बरामद 'इंडिया विजन 2047' शीर्षक से साझा किए गए 8-पृष्ठ लंबे दस्तावेज़ का एक अंश कहता है- 'पीएफआई को विश्वास है कि अगर कुल मुस्लिम आबादी का 10% इसके पीछे रैली करता है, तो भी पीएफआई कायर बहुसंख्यक समुदाय को वश में कर लेगा और गौरव वापस लाएगा।' फिलहाल पुलिस से इस मामले को लेकर और भी जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस कहीं और गिरफ्तारियां कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे