PM मोदी और ब्रुनेई के किंग के बीच बड़ी डील, 57 मुस्लिम देश हैरान!

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ब्रुनेई के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इस वर्ष हम अपने राजनीतिक संबंधों की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हमने अपने संबंधों को एन्हांस पार्टनरशिप का दर्जा देने का निर्णय लिया है। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक दिशा देने के लिए सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। हम आर्थिक, वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने कृषि, उद्योग, फार्मा और स्वास्थ्य के साथ-साथ फिनटेक और साइबर सुरक्षा में आपसी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने Brunei में भारतीय उच्चायोग के नए कार्यालय का किया उद्घाटन, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए महामहिम और पूरे शाही परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, लेकिन हर पल हम यहां दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों का एहसास कर रहे हैं। इस वर्ष ब्रुनेई की स्वतंत्रता की 40वीं वर्षगांठ है, आपके नेतृत्व में ब्रुनेई ने परंपरा और निरंतरता के महत्वपूर्ण संगम के साथ प्रगति की है... 140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं आपको और ब्रुनेई के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

प्रमुख खबरें

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?