Free Movement Regime पर MHA ने लिया कौन सा बड़ा फैसला, खुश हो उठे CM बीरेन, भारत-म्यांमार सीमा पर आवाजाही होगी नियंत्रित

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2025

भारत-म्यांमार सीमा सुरक्षा को लेकर केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है। भारत-म्यांमार बॉर्डर की सुरक्षा के लिहाज से केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाते हुए सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बिना तारबंदी वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। बता दें कि पूर्वोत्तर के चार राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड का बॉर्डर म्यांमार से लगता है। अरुणाचल की 480 किमी. और मणिपुर की 243 किमी वाले इलाके में तेजी से बाड़ेबंदी का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Defence Reforms, China-Taiwan, Russia-Ukraine War और Myanmar Situation से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

सीएम सिंह ने कहा कि पहले कोई इस बात पर ध्यान नहीं देता था कि कौन देश में आ रहा है या कौन देश से बाहर जा रहा है। मैं इस नियम को लागू करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और गृह मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। इसमें न केवल असम राइफल्स बल्कि राज्य पुलिस, स्वास्थ्य अधिकारी और उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अतिरिक्त सावधानी बरतें और अवैध आव्रजन को रोकने के लिए उन्नत तंत्र का उपयोग करें।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला