मायावती का बड़ा फैसला, लोकसभा में पार्टी नेता रितेश पांडे को हटाया, गिरीश चंद्र जाटव को दी जिम्मेदारी

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 16, 2022

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से रितेश पांडे को हटा दिया है और उनकी जगह गिरीश चंद्र जाटव को कमान सौंप दी है। गिरीश चंद्र जाटव की जगह संगीता आजाद जगह लेंगी। मायावती ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। उनके इस फैसले को 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में बसपा को एक मात्र एक सीट पर जीत से संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही पार्टी के वोट शेयर में भी लगभग 10% तक की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि इस हार के बाद बसपा सुप्रीमो आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर पार्टी में बदलाव कर सकती हैं।

मायावती ने जनवरी 2020 में अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडे को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया था। तब बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि लोकसभा में पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एक ही समुदाय के होने के नाते इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। दानिश अली की जगह रितेश पांडे को लोकसभा में बसपा का नेता बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार