Dharavi Masjid Demolition: मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई पर बड़ा फैसला, फडणवीस बोले- अगर कोई बाधा डालता है तो...

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

धारावी मस्जिद मुद्दे पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में कोर्ट का फैसला है। फैसले में अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने की बात कही गई है। बीएमसी ने कुछ दिन पहले कार्रवाई भी शुरू की थी। उस समय अनुरोध किया गया था कि ईद के बाद इस अनाधिकृत निर्माण को हटा दिया जाएगा। आज भी जब बीएमसी की टीम वहां गई थी, तो उन्होंने कहा था कि अगले चार से पांच दिनों में अतिक्रमण हटा देंगे, इसलिए टीम वापस लौट गई है। 

इसे भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में डरपोक सरकार', संजय राउत का बयान, पीएम मोदी एक राष्ट्र-एक चुनाव की बात करते हैं, लेकिन..

बृहन्मुंबई नगर निगम की टीम मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त करने के लिए एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती वाले क्षेत्र में पहुंची है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।  

प्रमुख खबरें

PM Modi ने बांटे 51000 नियुक्ति पत्र, बोले- 40 FTAs से युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर

Nandigram Bypoll: कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल,नहीं कर पाएंगे प्रचार

US को Russia ने दी खुली चुनौती, नए प्रतिबंधों का जवाब सैन्य प्रतिरोध से देने की तैयारी में Moscow

चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और फिर...NSA डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा