भोपाल में जमात-ए-मुजाहिद्दीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ बड़ा खुलासा, जब्त लैपटॉप में मिली कई जानकारी

By सुयश भट्ट | Mar 14, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में पकड़े गए जमात-ए-मुजाहिद्दीन आतंकियों से जब्त लैपटॉप में पुलिस को अहम जानकारी मिली। जानकारी मिली है कि लोगों को इस्लामिक विचारधारा से जोड़ने के लिए पैसे देते थे और आंतकियों को बाहर से फंडिंग की जाती है।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती ने भोपाल से शुरू किया शराबबंदी अभियान, शराब की दुकान में घुसकर तोड़ी बोतलें 

इसे लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आंतकियों के पास से जिहादी किताबें मिली हैं। इसे लेकर SIT बनाई जा रही है। 4 में से 3 ने स्वीकार कर लिया कि वो बांग्लादेश के निवासी हैं। उन्होंने आगे कहा कि एमपी में सभी जगह अलर्ट जारी किया गया है।

इधर कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसा है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इस मामले में एमपी का इंटेलिजेंस फेल है। इससे साफ जाहिर है कि एमपी के इंटेलिजेंस फेल है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कितने आतंकी और बना दिए होंगे।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज एक्शन मोड पर, मंच से पटवारी को किया निलंबित 

आपको बता दें कि ATS को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इनपुट के आधार पर पुलिस ऐशबाग पहुंची और एक बिल्डिंग में दबिश देकर दो संदिग्धों को पकड़ा लिया। इनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के पास एक घर में रह रहे 2 और आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

 जिसके बाद गिरफ्तार आतंकियों के नाम फजर अली उम्र 32 साल, मोहम्मद अकील उम्र 24 साल, जहूरउद्दीन उम्र 28 साल और फजर जैनुल है। पहले 6 आतंकियों के गिरफ्तार होने की खबर आई थी। हालांकि पुलिस ने कहा कि 6 नहीं 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना