चलती ट्रेन में युवती से रेप मामले में हुआ बड़ा खुलासा, मेडिकल परीक्षण में युवती निकली 3 माह की प्रग्नेंट

By सुयश भट्ट | Feb 12, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि मानसिक विक्षिप्त युवती से चलती ट्रेन में गैंगरेप हुआ है। ट्रेन नंबर 12629 यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में अबनॉर्मल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। 

बताया जा रहा है कि पैंट्री कार के स्टाफ ने पैंट्री कार के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया। भोपाल GRP पुलिस ने कार्रवाही करते हुए पेंट्री कार मैनेजर सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात कर पैंट्री कार स्टाफ के कुछ लोग अब फरार भी हैं। 

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज ने सिंगल क्लिक कर किसानों के खातों में डाली राशि, कमलनाथ ने कसा तंज 

दरअसल ट्रेन के पेंट्रीकार के मैनेजर ने हरदा और इटारसी के बीच युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीआरपी भोपाल में रेप का मामला दर्ज किया गया। वहीं बड़ा खुलासा हुआ कि युवती का मेडिकल परीक्षण में पता चला है कि वे युवती तीन माह के गर्भ से है।

आपको बता दें कि दिल्ली निवासी 21 वर्षीय युवती 3 दिन पूर्व दिल्ली से मुंबई काम की तलाश में गई थी। जब युवती मुंबई पहुंची तो कुछ लोगों ने मुंबई शहर खराब होने की बात कहते हुये उसे वापस दिल्ली जाने को कहा। वहीं युवती ने लोगों की बातों को ध्यान में रखते हुये संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर वापस आ रही थी। उसी दौरान ट्रेन में जमीन पर लेटे हुये पेंट्रीकार के मैनेजर की नजर युवती पर गई। वह उसे पेंट्रीकार में ले लाया और उसके साथ रेप किया।

इसे भी पढ़ें:बड़वानी के जंगलों में मिले डायनासोर के 10 अंडे, पुरातत्व विभाग कर रही है जांच 

यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी मैनेजर द्वारा युवती को ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत पर जीआरपी भोपाल ने भूपेंद्र तोमर निवासी भिंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जानकारी अर्चना शर्मा डीएसपी जीआरपी इटारसी ने दी।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय राजधानी में PM Modi से मिले Suryakumar Yadav, परिवार भी रहा मौजूद, बच्ची के भजन ने जीता दिल

Bombay High Court और Amitabh Bachchan के घर Jalsa को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

यह क्रिकेट का मैदान है... आजाद मैदान में Ranveer Singh की Pralay की शूटिंग पर मचा बवाल

Kerala High Court का निर्देश, SNDP नेता Vellappally Natesan पर दो हफ्ते में दाखिल हो चार्जशीट