मोहाली ब्लास्ट: DGP का बड़ा खुलासा, कनाडा में है मास्टरमाइंड, ISI के कहने पर BKI ने कराया था अटैक

By अंकित सिंह | May 13, 2022

मोहाली के इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस में हाल में ही एक ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पंजाब पुलिस लगातार इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही थी। इन सब के बीच आज पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भवरा ने बड़ा खुलासा किया है। वीके भवरा ने खुलासा किया कि मोहाली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब के डीजीपी ने कहा कि मोहाली में पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG हमले के प्रमुख इंसान लखबीर सिंह लांडा की पहचान की है। यह हरिंदर सिंह रिंडा का करीबी सहयोगी है। यह तरनतारन ज़िले का रहने वाला है। यह 2017 में कनाडा चला गया था। इसके पाकिस्तान ISI से करीबी रिश्ते हैं। भवरा ने आगे बताया कि यह पाक ISI के समर्थन के साथ BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) द्वारा किया गया था। लांडा के मुख्य सहयोगियों में से एक निशान सिंह है। यह भी तरनतारन का रहने वाला है। इसको कुछ दिन पहले फरीदकोट पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। उन्होंने बताया कि हमने 6 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिसमें कंवर बाथ, बलजीत कौर, बलजिंदर, अनंतदीप सोनू, जगदीप कंग और निशान सिंह है। हम नोएडा से मोहम्मद नसीम और शरफ राज को पूछताछ के लिए लाए हैं। चरत सिंह व 2 अन्य ने इस घटना को अंजाम दिया था। अभी इनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल