AFC Qualifier से पहले बड़ा ड्रामा, क्यों Team India के लिए बंद हुए Stadium के दरवाज़े?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2026

भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम के खिलाड़ी और मुख्य कोच खालिद जामिल को बृहस्पतिवार को मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। यह विवाद केरल फुटबॉल संघ द्वारा स्टेडियम मालिकों को आवश्यक सुरक्षा जमा राशि का भुगतान न करने के कारण हुआ। तीन स्थानीय खिलाड़ी (अशिक कुरुनियन, सहल अब्दुल समद और बिजॉय वर्गीस) और कोच जामिल संवाददाता सम्मेलन के लिए स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्हें स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

सूत्र ने बताया कि मैच निर्धारित समय पर खेला जाएगा, क्योंकि स्टेडियम शुल्क तीन दिन पहले जमा कर दिया जाएगा।(एएफसी) के नियमों के अनुसार, किसी भी एएफसी मैच के लिए स्टेडियम चार दिन के लिए बुक करना अनिवार्य है। भारत पहले ही एएफसी क्वालिफिकेशन से बाहर हो चुका है लेकिन यह मुकाबला भविष्य की तैयारियों के लिहाज से अहम है।

प्रमुख खबरें

Fusion CX ला सकती है 800 करोड़ रुपये का IPO, अगले हफ्ते दस्तक की तैयारी

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

Mansingh Thakur का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर 8 October से HRTC का चक्का जाम

NBFC Gold Loan 69.1% उछलकर 3.65 लाख करोड़ पहुंचा, हाउसिंग लोन में भी सुधार