Israel दूतावास के पास बड़ा धमाका, क्या आर-पार के मूड में आ गया ईरान

By अभिनय आकाश | Oct 02, 2024

ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद मीडिल ईस्ट में टेंशन गहरा गया है। वहीं डेनमार्क में इजरायली दूतावास के पास बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है। कोपेनहेगन में धामके की आवाज सुनी गई है। इजरायली दूतावास के पास दो धमाके हुए हैं। यानी अब ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की आग डेनमार्क तक जा पहुंची है। हालांकि डेनमार्क में इजरायली अबेंसी के पास हुए धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डेनमार्क पुलिस ने दोनों ब्लास्ट को लेकर कहा है कि इसकी जांच की जाएगी। इजरायल अबेंसी के बाहर हुए दो धमाकों की जांच शुरू कर दी गई है। दुनियाभर में जितने भी इजरायल के दूतावास हैं उन सभी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ईरान सीधे तौर पर वॉर में आ गया है। हालांकि ये हमला किसने किया है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें: Iran के Israel पर हमले के बीच विदेश मंत्री जयशंकर का अमेरिका से संदेश, अंतरराष्ट्रीय मानवीय प्रयास होना महत्वपूर्ण

आईडीएफ ने साफ कर दिया है कि हमले का टाइम और जगह हम निर्धारित करेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इजरायल की तरफ से पलटवार कब और कैसे किया जाता है। हमले से कुछ घंटे पहले अमेरिका ने सचेत किया था। हमले को लेकर अमेरिका की तरफ से इजरायल को चेतवनी जारी की गई थी। बाइडन ने ईरान के मिसाइल हमले को नाकाम करने के लिए अमेरिका तथा इजराइल की सेनाओं की भी प्रशंसा की। बाइडन ने व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ एक बैठक की शुरुआत में मंगलवार को कहा, ‘‘भूल में न रहें, अमेरिका पूरी, पूरी तरह इजराइल के साथ है।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी