अगले हफ्ते दिल्ली में बड़ा गेम, भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA अजीत डोभाल से करेंगे बातचीत

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2025

चीनी विदेश मंत्री वांग यी इस सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ चर्चा के लिए भारत आ सकते हैं। इस बैठक में विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के तियानजिन शहर की यात्रा से पहले एक कूटनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जो 2018 के बाद उनकी पहली चीन यात्रा होगी।

इसे भी पढ़ें: विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे, Tharoor बोले- परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे, ओवैसी ने भी पाक को घेरा, Tariffs पर सरकार ने दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते को 90 दिन के लिए और बढ़ा दिया, जिससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बीच एक बार फिर से होने वाला खतरनाक टकराव टल गया है। ये फैसला तब हुआ, जब अमेरिका भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ ये कहकर लगा चुका है कि भारत रूस से तेल खरीदता है, जबकि सबसे रूस का सबसे बड़ा खरीदार तो चीन ही है। चीन के साथ व्यापारिक समझौते की 90 दिन की पिछली समय सीमा मंगलवार रात 12 बजकर एक मिनट पर खत्म होने वाली थी। अगर ऐसा होता, तो अमेरिका चीन से होने वाले आयात पर पहले से जारी 30% के टैक्स को और बढ़ा सकता था और चीन अमेरिकी निर्यात पर जवाबी शुल्क बढ़ाकर इसका जवाब दे सकता था। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi को हटाना चाहते हैं ट्रंप? क्या है असल मकसद, अब शुरू होगा असली खेल

इस समझौते की अवधि बढ़ाने से दोनों देशों को अपने कुछ मतभेदों को सुलझाने का समय मिल गया है, जिससे संभवतः इस साल के अंत में ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शिखर सम्मेलन का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, चीन के साथ व्यापार करने वाली अमेरिकी कंपनियों ने भी इसका स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !