Vice President Election Update: उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ा खेल, मोदी ने लिया सबसे बड़ा रिस्क

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

24 घंटे बाद दिल्ली में मोदी का असली नंबर गेम देखने को मिलेगा। कल ये पता चलेगा कि मोदी 400 से कितना आगे पहुंचते हैं या फिर ये पता चलेगा कि मोदी में अब भी कितना दम है और राहुल गांधी का चैलेंज कितना कम है। कल दिल्ली में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी और नरेंद्र मोदी कल दिनभर चुनाव की तैयारी करते रहे और राहुल गांधी दिखे ही नहीं। उपराष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट किस ओर करवट बैठेगा ये तो सबको पता है। इंतजार तो इस बात का है कि मोदी विरोधी खेमे के कितने नंबर टूटते हैं और कितने सांसद अंतरआत्मा की आवाज सुनते हैं। अब कल के बाद बिहार चुनाव की असली तैयारी भी शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें: बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक दिल्ली के लिए रवाना हुए, उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद लौटेंगे ओडिशा

भाजपा सांसदों को वोटिंग ट्रेनिंग, विपक्ष का मॉक पोल

दिल्ली में भाजपा सांसदों की वर्कशॉप शुरू हुई। भाजपा सांसदों को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग की जानकारी दी जाएगी। दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन भी अपने सांसदों को मतदान प्रक्रिया समझाने के लिए सोमवार को मॉक पोल करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहयोगी दलों को डिनर देने की खबर आई थी। लेकिन शाम होते होते पता चला कि एनडीए के बाद अब इंडिया गठबंधन ने भी अपने सांसदों के लिए डिनर का आयोजन रद्द कर दिया है।

अंतिम कतार में  बैठकर मोदी ने गिनती कर ली

बीजेपी ने उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति और तैयारी के लिए दिल्ली में सांसदों की एक विशेष कार्यशाला आयोजित की थी। इस कार्यक्रम की कार्यवाही आज सुबह से शुरू हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसमें शुरुआत से ही हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने आगे की सीट पर बैठने की बजाय पीछे की पंक्ति चुन ली। वह एक सामान्य कार्यकर्ता या सांसद की तरह बैठक में शामिल हुए और सभी चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। 

लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य देते हैं वोट, पर व्हिप जारी नहीं हो सकती

उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि इसके लिए व्हिप नहीं जारी हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 439 और विपक्ष के रेड्डी के 324 वोट माने जा रहे हैं। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है। इसलिए दोनों ओर से पूरी तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए सांसदों का रात्रिभोज रद्द, जानें क्या है कारण

कितने बजे क्या-क्या होगा

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में वोटिंग, 6 बजे नतीजे

मतदान 9 सितंबर, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से और तुरंत परिणाम घोषित होंगे।

हर सांसद को विशेष पेन से बैलेट पर पहली वरीयता दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर वोट अमान्य होगा। हर वोट का मूल्य एक समान होगा।

2017 में 11 और 2022 में 15 वोट अमान्य हुए थे।

प्रमुख खबरें

Summer में कमजोरी और Dehydration की छुट्टी, पिएं ये पारंपरिक Super Drink, नहीं लगेगी लू

जिस शाख पर बैठे हो..., Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

West Bengal में Suvendu Adhikari के CM बनने पर Sheikh Hasina ने दी बधाई, बोलीं- रिश्ते और मजबूत होंगे

CM Vijay की Super Team तैयार, Aathav Arjun समेत इन 9 दिग्गजों को मिली Cabinet में जगह