दिल्ली NCR को PM मोदी की बड़ी सौगात, बोले- अच्छे उद्देश्य से की गई चीजें, राजनीति के रंग में फंस जाती हैं

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बहुत ही सुंदर उपहार मिला है। इतने कम समय में एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर को तैयार करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के इर्द-गिर्द ये कॉरिडोर बना है वो दिल्ली की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। लेकिन, यह नया भारत है। समस्याओं का समाधान भी करता है, नए संकल्प भी लेता है और उन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रयास भी करता है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए state of the art सुविधाएं हों, एक्जीबिशन हॉल हों, इसके लिए भारत सरकार निरंतर काम कर रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहरी गरीबों से लेकर शहरी मध्यम वर्ग तक हर किसी के लिए बेहतर सुविधाएं देने तक आज तेज गति से काम हो रहा है। बीते 8 साल में 1.70 करोड़ से ज्यादा शहरी गरीबों को पक्के घर देना सुनिश्चित हुआ है। मध्यम वर्ग के लाखों परिवारों को भी उनके घर के लिए मदद की गई है। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति मास्टरप्लान सबको साथ लेकर, सबको विश्वास में लेकर, सबका प्रयास का ही एक माध्यम है। कोई प्रोजेक्ट लटके नहीं, सारे डिपार्टमेंट तालमेल से काम करें, हर विभाग को पूरी जानकारी हो, यही सोच को लेकर गतिशक्ति का निर्माण हुआ है।  

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा