अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, आसपास घंटों घूमता दिखा शख्स, बताया जा रहा सांसद का PA

By अंकित सिंह | Sep 08, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल में ही मुंबई दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान अमित शाह ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स अमित शाह के आसपास काफी देर तक घूमता रहा। बाद में इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार शख्स को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया जा रहा है। जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के आसपास देखा गया था। गिरफ्तार शख्स की पहचान 32 वर्षीय हेमंत पवार के रूप में हुई है। आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सचिव बताया जा रहा है। हालांकि, उसने गृह मंत्रालय की आईकार्ड लगा रखी थी। इसके लिए वह अधिकृत नहीं था।

इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 में जुटी भाजपा, नड्डा-शाह की उपस्थिति में बड़ी बैठक, हारी हुई 144 सीटों के लिए बनेगा प्‍लान

अमित शाह के काफिले की वजह से रुकी एंबुलेंस!

मुंबई यातायात पुलिस ने उन आरोपों को खारिज किया कि अमित शाह के काफिले के गुजरने के दौरान एक एंबुलेंस को रोका गया था। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि एंबुलेंस में कोई आपात स्थिति वाला रोगी नहीं था और तकनीकी खराबी के कारण उसका सायरन बजता रहा। शाह की महाराष्ट्र यात्रा के एक दिन बाद इसके वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिसमें शाह के काफिले के गुजरने के दौरान उपनगर अंधेरी में यातायात में एंबुलेंस इंतजार करती दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कई यूजर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘‘वीआईपी संस्कृति’’ की आलोचना की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर