Hassan Nasrallah की मौत पर 57 मुस्लिम देशों की बड़ी बैठक, लेबनान में सन्नाटा और खौफ

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

हिजबुल्ला चीफ के खात्मे के बाद एक बड़ा डेललपमेंट देखने को मिल रहा है। लेबनान के बेरूत के रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इजरायली हमलों में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के डिप्टी कमांडर अब्बास नीलफोरूशन की मौत का भी दावा आईडीएफ की तरफ से किया गया है। वहीं ईरान ने ओआईसी की आपात बैठक  बुलाई है। नसरल्ला के खात्मे के बाद इजरायल भी अलर्ट है। हिज्बुल्लाह के हमले का डर, सेंट्रल इजरायल में लोगों के जुटने पर आईडीएफ ने पाबंदी लगाई है। वहीं कहा जा रहा है कि इजरायल की वायु सेना पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। हिजबुल्ला चीफ के खात्मे के बाद जवाबी हमले की कार्रवाई की जा सकती है। इजरायल को लग रहा है कि हिजबुल्ला प्रतिरोध में कोई न कोई कार्रवाई जरूर करेगा। इसके लिए इजरायल की डिफेंस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद है। 

इसे भी पढ़ें: Hezbollah Chief Hassan Nasrallah Killed: नसरुल्लाह की मौत पर आ गया हिजबुल्लाह का बयान, इजरायल के दावे पर लगा दी मुहर

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने 2020 में उन्हें अपने कुद्स बल के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी का “कॉमरेड” (साथी) कहा, जो 2020 में बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। निलफोरुशान ने 2021 में सरकारी टीवी से कहा था कि इजराइल, ईरान के खिलाफ खतरा पैदा करने की स्थिति में नहीं है, जिसे उन्होंने इजराइल की कमजोरी बताया। 

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी