मुंबई में भारी बारिश के पर सीएम एकनाथ शिंदे की बड़ी बैठक, अलर्ट पर सेना, रेलवे ट्रैक से पानी हटाने का काम जारी

By अंकित सिंह | Jul 08, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भारी बारिश के कारण राज्य और मुंबई में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुंबई के संरक्षक मंत्री एमपी लोढ़ा, राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल और अन्य उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल रात से, मुंबई में 300 मिमी बारिश हुई है, रेलवे के लगभग 200 जल पंप और 400 से अधिक बीएमसी जल पंप पानी निकालने के लिए सेवा में हैं। सेंट्रल और हार्बर लाइन पर ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सेना, नौसेना और वायु सेना अलर्ट पर हैं। 

सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर सोमवार देर रात 2.22 बजे से 3.40 बजे तक रनवे परिचालन निलंबित कर दिया गया और 27 बार मार्ग परिवर्तन किए गए। उन्होंने कहा कि उड़ानों को अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर जैसे शहरों की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल आने वाली उड़ानों को प्राथमिकता दी जा रही है। बीएमसी ने एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज अपराह्न एक बजकर 57 मिनट पर समुद्र में 4.40 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: भागती-दौड़ती मुंबई भारी बारिश के बाद रेंगती हुई नजर आ रही है

मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और पड़ोसी ठाणे के बीच मुख्य रेल मार्ग की ‘फास्ट’ लाइन पर विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण रेल सेवाओं को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि ‘स्लो’ लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं जारी हैं। चूनाभट्टी में जलभराव के कारण हार्बर लाइन पर भी रेल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। यात्रियों ने उपनगरीय ट्रेनों के विलंब से चलने की शिकायत की है। कुछ प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ हो गई।

प्रमुख खबरें

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया

Amaravati पर YS Sharmila का नायडू पर बड़ा हमला, पूछा- बिना Central Funding के कैसे बनेगी राजधानी?