Agniveer के लिए बड़ी खबर, 15 प्रतिशत आरक्षण, ब्रह्मोस एयरोस्पेस में रिजर्व किए जाएंगे कई पद

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए रोजगार आरक्षित करने वाली पहली इकाई बन गई है। एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने तकनीकी, सामान्य प्रशासन और सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किए गए अग्निवीरों के लिए रिक्तियों की एक सीरिज रिजर्व की है और यह अपने उद्योग भागीदारों को ऐसे सैनिकों को नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी, जिन्हें चार साल की सेवा के बाद सेवामुक्त किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir विरोधी देश को अब मिलेगा दंड, 'प्रलय' मचाएंगी भारत की मिसाइलें

बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी की स्थापना 1998 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। भारत के पास 70 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि रूस के पास 30 फीसदी कंपनी की हिस्सेदारी है।

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया