Punjab की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, Mann Govt हर महीने देगी 1,000 रुपये

By एकता | Mar 08, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2026-27 के बजट में 'मुख्यमंत्री महिला-ध्यान सत्कार योजना' का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य की 18 साल से ऊपर की लगभग सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार का दावा है कि इस योजना के दायरे में राज्य की 97 प्रतिशत महिलाएं आएंगी।

इसे भी पढ़ें: India Weather Update: दिल्ली-राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, कई राज्यों में IMD का हीटवेव अलर्ट

सरकारी खजाने पर बोझ

पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की संख्या लगभग 1 करोड़ से ज्यादा है। इस योजना को लागू करने पर सरकार को हर साल करीब 10,000 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। विपक्ष ने इस योजना के समय पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार पिछले चार सालों से इस वादे को टाल रही थी, इसलिए अब उन्हें पिछले 48 महीनों का बकाया (48,000 रुपये) हर महिला को देना चाहिए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस की महिला विंग ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Bengal सरकार पर बड़ा प्रहार, बोले- President Murmu का अपमान देश नहीं भूलेगा

दूसरे राज्यों से तुलना

विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अन्य राज्यों की इसी तरह की योजनाओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में आय की सीमा (जैसे 1 लाख रुपये सालाना) होने के कारण केवल 20 प्रतिशत महिलाओं को ही लाभ मिल पाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल कुछ प्रतिशत नहीं, बल्कि पंजाब की सभी महिलाओं के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए यह योजना बिना किसी संकुचित भेदभाव के लागू की जा रही है ताकि महिलाएं अपनी सेहत और शिक्षा पर निवेश कर सकें।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प