2024 से पहले बीजेपी की बड़ी तैयारी, 10 घंटे तक चली शीर्ष नेताओं की बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

2024 चुनाव से पहले भाजपा अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई है। यह बैठक 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली है। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे। इस बैठक में आने वाले चुनाव को लेकर मंथन किया गया। साथ ही साथ कई बड़े निर्णय भी लिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Bridge Collapse: तेजस्वी बोले- नए सिरे से कराया जाएगा पुल का निर्माण, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सरकार के कामकाज पर जोर

खबर यह भी है कि संघ के नेताओं से भी भाजपा के नेता मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी जोर देने की बात की गई है और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने पर भी फोकस किया गया है। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावा मिशन साउथ पर भी चर्चा हुई है। दक्षिण भारत में लगातार भाजपा अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है। लेकिन कहीं ना कहीं कर्नाटक चुनाव से बड़ा झटका लगा है। वही, गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है। हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा, एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।

प्रमुख खबरें

P. Chidambaram का Rijiju पर पलटवार, पूछा- PM Modi ने विपक्ष को नहीं तो किसे कहा Dimagi Naxal?

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना