तीसरे मोर्चे की होगी स्थापना, ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 25 को होगी बड़ी रैली, नीतीश समेत विपक्षी नेता रहेंगे मौजूद

By Sumit Nirwal | Sep 06, 2022

नयी दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में विपक्षी एकजुटता की तस्वीर सामने आने वाली है। आपको बता दें कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में फतेहाबाद में 25 सितंबर को इनेलो की रैली होने वाली है। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे।

कहा जा रहा है कि इनेलो की होने वाली रैली में तीसरे मोर्चे की स्थापना होगी। इस रैली का नेतृत्व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि रैली में नीतीश कुमार समेत तमाम विपक्षी नेता मौजूद रहेंगे, जहां से तीसरे मोर्चे की स्थापना होगी।

चौटाला से नीतीश ने की मुलाकात

इनेलो की बड़ी रैली की खबर सामने आने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिशन विपक्षी एकजुटता के तहत मंगलवार को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच काफी समय तक मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में बातचीत हुई। दरअसल, नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए तीसरा मोर्चा तैयार करना चाहते हैं।

नीतीश ने चौटाला के साथ किया लंच

नीतीश कुमार जदयू नेता केसी त्यागी के साथ चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से मिलने के लिए पहुंचे, जहां पर नेताओं ने लंच किया और विपक्षी एकजुटता के विषय पर काफी समय तक बातचीत भी हुई। आपको बता दें कि नीतीश कुमार और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के संबंध काफी मधुर हैं और कुछ वक्त पहले नीतीश कुमार उनसे मिलने के लिए गुरुग्राम भी आए थे।

इसे भी पढ़ें: 'लोगों को एकजुट नहीं कर पाएंगे नीतीश', सुशील मोदी बोले- PM मोदी की बढ़ती जा रही लोकप्रियता 

विपक्षी एकजुटता में जुटे नीतीश

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार पहली दफा राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं, जहां पर उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, भाकपा महासचिव डी राजा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। हालांकि नीतीश कुमार की अभी कुछ और विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात होने वाली है।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव