कांग्रेस को बड़ी राहत, आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 24 जुलाई तक नहीं लेंगे कोई ऐक्शन

By अंकित सिंह | Apr 01, 2024

कांग्रेस को बड़ी राहत देते हुए आयकर विभाग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह अपनी कर मांगों को लेकर 24 जुलाई तक पार्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग का इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करना चाहती है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि चूंकि चुनाव चल रहे हैं, इसलिए विभाग नहीं चाहता कि किसी भी पार्टी को कोई परेशानी हो।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर समारोह में नहीं जाने के कांग्रेस के फैसले ने पार्टी नेताओं को मुश्किल में डाल दिया : Shivraj

कांग्रेस ने रविवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग से एक बार फिर नया नोटिस मिला, जिसके जरिये आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है। आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल 3,567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है। पार्टी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें करीब 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है। कर अधिकारियों ने पिछले वर्षों से संबंधित कर मांग के लिए पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपये पहले ही निकाल लिये हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform

RBI का मास्टरस्ट्रोक: $136.38 Billion के विदेशी धन से India का Forex Reserve हुआ रिकॉर्ड मजबूत