कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, केजरीवाल से जुड़ा है मामला

By अंकित सिंह | May 02, 2022

कवि कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के निरूपण में केस दर्ज हुआ था। अरविंद केजरीवाल को लेकर कुमार विश्वास के बयान पर उनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं। केस दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर तक पहुंची थी। हालांकि कुमार विश्वास ने कोर्ट में रूपनगर पुलिस के एक्शन के खिलाफ याचिका दायर की थी। दायर याचिका में यह कहा गया था कि उनके खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है वह पूरी तरीके से राजनीति से प्रेरित है। विश्वास ने याचिका में कहा कि रूपनगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामला “कानून की प्रक्रिया का सरासर दुरुपयोग और राजनीति से प्रेरित है।’’ उन्होंने अपने वकीलों मयंक अग्रवाल और हिमांशु गुप्ता के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कहा कि जिस तरह से जांच एजेंसी आगे बढ़ रही है, उससे स्पष्ट है कि वह ऐसी प्रक्रिया अपनाकर याचिकाकर्ता की स्वतंत्रता को कम करने की कोशिश कर रही है, जिसका कानून से कोई लेना देना नहीं है। इसमें कहा गया है, ‘‘विश्वास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना बिल्कुल अवैध, मनमाना और अनुचित है।’’ पंजाब पुलिस 20 अप्रैल को गाजियाबाद स्थित विश्वास के घर पहुंची थी और उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter