नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, कहा- कोई कार्रवाई ना हो

By अंकित सिंह | Jul 19, 2022

पैगंबर मोहम्मद विवाद में भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नूपुर शर्मा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 10 अगस्त तक नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है और कहा है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ना हो। इस मामले में अब 10 अगस्त को फिर से सुनवाई होगी। कहीं ना कहीं नूपुर शर्मा को विवाद के लगभग 2 महीने के बाद एक अंतरिम राहत मिली है। नूपुर शर्मा की ओर से पेश वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर