सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, मानहानि मामले में मिली जमानत, राहुल गांधी भी होंगे पेश

By अंकित सिंह | Jun 01, 2024

बेंगलुरु की एक अदालत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दायर मानहानि मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार को जमानत दे दी। यह मामला भाजपा के आरोपों के इर्द-गिर्द घूमता है कि कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित भाजपा नेताओं को निशाना बनाते हुए झूठे विज्ञापन प्रसारित किए। शनिवार को सिद्धारमैया और शिवकुमार 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उनकी याचिका पेश होने के बाद अदालत ने दोनों नेताओं को जमानत देने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: समय बिताने के लिए करना है कुछ काम...किसका सिक्का चला और कौन चलता बना, एग्जिट पोल के अनुमान पर एक नज़र

वाल्मिकी निगम मामले पर उन्होंने कहा, "किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगीष। एसआईटी का गठन कर दिया गया है और जांच तेज गति से चल रही है।" भाजपा के विधानपरिषद सदस्य एवं महासचिव केशव प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं सिद्धरमैया, शिवकुमार एवं राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था। सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पिछली सरकार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ भी प्रकाशित किया था।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल