रोनाल्डो का बड़ा खुलासा, कहा- मेस्सी ने मुझे बेहतर खिलाड़ी बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

लिस्बन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि लियोनेल मेस्सी से लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाया और वह अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। पुर्तगाल के इस फुटबॉलर ने यह भी स्वीकार किया कि वह और मेस्सी साथ में घूमते फिरते नहीं हैं। उन्होंने पुर्तगाल में एक टीवी चैनल से कहा कि मैं उसकी उपलब्धियों का मुरीद हूं। वह पहले ही कह चुका है कि मेरे स्पेन छोड़ने से वह निराश है क्योंकि इस प्रतिद्वंद्विता में उसे भी मजा आता था।

उन्होंने कहा कि यह अच्छी प्रतिद्वंद्विता है लेकिन बेमिसाल नहीं। माइकल जोर्डन के भी बास्केटबाल में प्रतिद्वंद्वी रहे। एर्टन सेना और एलेन प्रोस्ट फार्मूला वन में। यह सभी स्वस्थ प्रतिद्वंद्वितायें थी। रोनाल्डो ने कहा कि मेस्सी ने मुझे और मैने उसे बेहतर खिलाड़ी बनाया। हमारे बेहतरीन पेशेवर संबंध रहे हें। हमने कभी साथ में डिनर नहीं किया लेकिन भविष्य में कर सकते हैं। इसमें क्या दिक्कत है ।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार