CM Yogi का बड़ा बयान, कोई संत या योगी नहीं हो सकता सत्ता का कभी गुलाम

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी संत, महात्मा या योगी कभी भी सत्ता का भूखा नहीं हो सकता। यूपी के चंदौली में एक सार्वजनिक समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों और योगियों की भूमिका समाज को उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि उनकी सभी उपलब्धियां और ध्यान राष्ट्रीय और सामाजिक हित में हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि साधु-संन्यासियों की सारी उपलब्धियां और साधनाएं राष्ट्रहित, समाजहित और मानव कल्याण में निहित होती हैं। यही आदर्श आज से 425 वर्ष पूर्व बाबा कीनाराम ने दिव्य साधना के माध्यम से सबके सामने प्रस्तुत किये थे।

इसे भी पढ़ें: अगले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की होगी भर्ती : Yogi Adityanath

योगी ने कहा,‘‘ एक तरफ उन्होंने दलितों को आदिवासियों को और समाज के विभिन्न तबकों को जोड़ने का काम किया। बिना भेदभाव के एक ऐसे समाज की उन्होंने अलख जगाई, जो किसी संत, अघोराचार्य या योगी के द्वारा ही संभव था।’’ मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बाबा कीनाराम की जीवन से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उच्च कुलीन परिवार जन्म लेने के बाद भी उन्होंने बड़ी संख्या में जनजातियों व यहां के रहवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए। 

प्रमुख खबरें

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting

एशियाई खेलों में पदक जीतने के ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस