India-Myanmar बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ रोकने के लिए मोदी सरकार क्या उठाने जा रही है बड़ा कदम, मणिपुर में BSF की होगी तैनाती?

By अभिनय आकाश | Mar 05, 2024

मणिपुर सेक्टर में भारत-म्यांमार सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैनाती शुरू हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। नार्थ ईस्ट नाउ नामक वेबसाइट ने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ खुली सीमाओं पर कड़ी निगरानी रख रही है, जैसा कि मंगलवार 05 मार्च को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा की थी। हालांकि हम इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। भारत की म्यांमार के साथ 1643 किलोमीटर की सीमा साझा करने के साथ, मणिपुर की म्यांमार के साथ 398 किलोमीटर की सीमा साझा होती है। मणिपुर-म्यांमार सीमा के चुनिंदा क्षेत्रों में बीएसएफ कर्मियों की तैनाती विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों और कुछ विधायकों की मांगों के जवाब में की गई है, जिन्होंने असम राइफल्स के प्रतिस्थापन की वकालत की है।

इसे भी पढ़ें: Manipur में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार, मामला दर्ज

इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री ने मणिपुर सरकार को सत्तारूढ़ सरकार के कुछ विधायकों, मीरा पैबिस और सिविल सोसाइटी संगठनों (सीएसओ) की मांगों को पूरा करने के लिए मणिपुर-म्यांमार सीमा पर एक और सीमा रक्षक बल तैनात करने का आश्वासन दिया है।  

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की संतुलित Pitch पर किसका चलेगा राज?

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत

क्या है पिकैक्स माउंटेन, ईरान में अब इसके पीछे क्यों पड़े ट्रंप?

हम बातचीत के लिए तैयार हैं, यूके में मोहन भागवत के दौरे पर विरोध प्रदर्शनों के बीच आया RSS का बयान | Mohan Bhagwat UK Visit