Bigg Boss 14 को लेकर सामने आयी ये बुरी खबर! मेकर्स ने शो को लाइव करने का प्लान किया ड्रॉप

By रेनू तिवारी | Aug 25, 2020

बिग बॉस 14 का आगाज हो चुका है। बिग बॉस के फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो का प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ। बिग बॉस के घर में कौन-कौन आने वाला है उसकी भी जानकारी सूत्रों की तरफ से लगातार दी जा रही है। बिग बॉस से जुड़ी ताजा खबरों की मानें तो फैंस के लिए बुरी खबर है। शो के मेकर्स  ने ये फैसला किया है कि शो को एक महीने की देरी से शुरू किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में बॉलीवुड के सितारों ने सावधानी के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, घर में ही किया विसर्जन

 

माना जा रहा है कि अब शो को 4 अक्टूबर से लाइव होगा। शो के मेकर्स ने शो में आने वाले कंटेस्टेंट के लिए कोरोना काल में नये नियम भी बनाए है। सबसे पहले तो किसी भी कंटेस्टेंट की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा में शो में शामिल होने से पहले कंटेस्टेंट को 15 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। इस बार शो में शामिल होने के लिए जो नाम सामने आये है उनमें से निया शर्मा, जैस्मीन भसीन, विवियन डीसेना, अकाक्षा पुरी, नैना सिंह सहित कई लोग बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।