Bigg Boss 16 के घर में कैद Abdu Roziq का पहला हिंदी गाना हुआ रिलीज, सिंगर की क्यूटनेस पर दिल हार जाएंगे आप

By एकता | Oct 09, 2022

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 16वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर चुका है। हर साल की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक मशहूर सितारें शो में नजर आ रहे हैं। तजाकिस्तानी के मशहूर सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Roziq) भी 'बिग बॉस 16' का हिस्सा है और अपनी क्यूटनेस से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इन सब के बीच बिग बॉस के घर में कैद अब्दु ने अपने दर्शकों और चाहनेवालों का मनोरंजन करने के लिए 8 अक्टूबर को अपना पहला हिंदी गाना 'छोटा भाईजान' रिलीज किया। अब्दु का यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें, अब्दु ने अपना यह गाना बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को समर्पित किया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगी Sushmita Sen, वेब सीरीज Taali से रिलीज हुआ अभिनेत्री का दमदार लुक

अब्दु रोज़िक ने अपने गाने की छोटी सी क्लिप को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और इसके साथ उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'आज 8 अक्टूबर 2022 को, मैं अपना पहला हिंदी गीत लॉन्च कर रहा हूं, एक सपना जो मैंने तब से देखा था जब मैं ताजिकिस्तान में अपने गांव में उन सभी पुरानी प्रसिद्ध हिंदी फिल्मों के पुराने कैसेट देख रहा था। मैं इसे व्यक्तिगत रूप से सर सलमान खान भाईजान को समर्पित कर रहा हूं,  जिन्होंने मुझे भारत आने के लिए प्रेरित किया और जिन्होंने मुझे अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान में मौका दिया। मैं अभी तक हिंदी नहीं बोल सकता... लेकिन मैं 5 महीने पहले तक अंग्रेजी भी नहीं बोल सकता था। इसलिए मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैंने बचपन से ही हिंदी संगीत देखा, पसंद किया और सुना है, इसलिए यहां हम हिंदी गाने के पहले प्रयास में जाते हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

प्रमुख खबरें

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Raksha Bandhan 2026: बाजार की मिलावट से बचें, घर पर बनाएं Special Kaju Roll की 2 आसान Recipe

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक