Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सौंदर्या को किया सरेआम Kiss, अंकित ने खोली घरवालों की पोल

By रेनू तिवारी | Oct 13, 2022

बिग बॉस के घर में हर दिन हंगामा हो रहा है। जहां एक तरफ एमसी स्टैन और मेरठ की अर्चना का भयंकर झगड़ा हुआ वहीं दूसरी तरफ इश्कबाजी भी देखी गयी। गौतम की बात को लेकर अर्चना पर भड़के स्टैन ने अर्चना के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। वहीं  टास्क के दौरान एग्रेशन दिखाने को लेकर नोमिनेट हुए शालीन ने अपना गेम बदलने की प्लानिंग की हैं। शो के दौरान देखा हया कि पहले शालीन टीना से बात करते हैं और कहते हैं कि घर से बाहर जाने के बाद वह टीना से मिलेंगे। उन्होंने टीना से यह भी वादा किया कि वह उन्हें कभी भी दुख नहीं पहुंचाएंगे। अपनी फीलिंग के बारे में उन्होंने गौतम को भी बताया। वही संबुल तौकीर जो पहले एपिसोड से ही शालीन की करीबी दिखने लगी थी उन्हें शालीन ने बिलकुल साइड कर दिया हैं। संबुल तौकीर घर के अंदर अलग-थलग नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: फरहान अख्तर के लिए शिबानी दांडेकर ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत, जानें क्या है इस फैसले की वजह 

वहीं दूसरे प्रोमो वीडियो में देखा गया कि शालीन सौंदर्या को किस करते हैं जिस बात पर गौतम काफी ज्यादा नराज हो जाते हैं। वह शालीन को यह करते हुए भी नजर आते है कि वह चीप है। इसके अलावा गौतम की नराजगी पर सौंदर्या कहती है कि गौतम उनके पति नहीं है जो इस तरह नराज हो रहे हैं।  इस पूरे ड्रामे को देखने के लिए आप 13 अक्टूबर का बिग बॉस 16 का एपिसोड देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा