By रेनू तिवारी | Jan 27, 2023
बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया हैं। फिनाले में केवल 15 दिन ही बाकी हैं। घर के अंदर भी काफी उथल-पुथल मची हुई है। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच काफी कांटे की टक्कर चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ शालीन भनोट और टीना दत्ता का प्यार से नफरत में बदला मांझरा खत्म होने का नाम ही नहीं दे रहा हैं। फेक लव स्टोरी के टैग से शुरू हुई टीना दत्ता और शालीन भनोट की लव स्टोरी अब सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। दोनों के बीच काफी भयानक लड़ाई घर के अंदर देखने को मिल रही हैं। अब वीकेंड का वार होने वाला हैं और घर के अंदर बतौर मेहमान बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और फरहा खान आयी हैं।
चैनल द्वारा शेयर किए गये प्रोमो में देखा जा सकता है कि फरहा कहती है कि टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी ने शालीन भनोट के साथ मानवता नहीं दिखाई। शालीन की मानसिक स्थिति का मजाक बनाया। फरहा कहती हैं कि टीना का दांत टूटना इतनी बड़ी तकलीफ थी तो शालीन की बीमारी क्या थी। इस पर टीना दत्ता फरहा से बहस करती हैं और फरहा टीना से बात करना बंद करती है और मंच से नीचे उतर जाती हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी फरहा खान फैमली वीक के दौरान घर के अंदर अपने भाई साजिद खान को सपोर्ट करने के लिए आयी थी। उन्होंने घर के अंदर आकर शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच विवाद को खत्म करने की भी कोशिश की थी। दोनों को उनकी दिल की फीलिंग को क्लयर करने को कहा था।