Bigg Boss 16 Updates: शालीन के लिए Sumbul Touqeer ने नजरअंदाज की पापा की नसीहत, भड़के Salman Khan

By एकता | Oct 16, 2022

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के साथ अपने वन साइडेड लव को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अभिनेता के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों को देखकर दर्शक काफी हैरान थे। इस बात को लेकर घर के अंदर का माहौल भी काफी गरमाया हुआ था। अभिनेत्री महज 18 साल की हैं, इसलिए उन्हें समझाने के लिए मेकर्स ने उनके पिता को शो पर बुलाया था। ‘शुक्रवार का वार’ एपिसोड में सुंबुल तौकीर के पिता शो पर आए और अपनी बेटी को काफी बातें समझाकर गए। इस दौरान सुंबुल के पिता ने शालीन और टीना दत्ता (Tina Dutta) को खूब खरी-खोटी सुनाई और दोनों पर देशभर में अपनी बेटी की इज्जत का तमाशा बनाने का भी आरोप लगाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

इसे भी पढ़ें: Sajid Khan पर Rani Chatterjee ने लगाया हैरेसमेंट का आरोप, इंटरव्यू में किए कई चौकाने वाले खुलासे

सुंबुल की शालीन और टीना के साथ दोस्ती देखकर दर्शक काफी भड़के हुए हैं। दर्शक अब सोशल मीडिया पर सुंबुल को उनकी हरकतों की वजह से बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'छोटी बच्ची हो क्या, वाक्य वाकई सुंबुल के लिए ही लिखा गया था।' एक अन्य ने लिखा, 'सुंबुल को ना अपने पापा की नसीहत समझ आई और ना ही उन्हें ये गेम समझ आ रहा है, उम्मीद है वह अपना जन्मदिन घर के बाहर मनाए।'

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया