नए सीजन के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार Bigg Boss, रिलीज हुआ शो का पहला प्रोमो

By एकता | Sep 12, 2022

कलर टीवी के मशहूर और विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज है। 'बिग बॉस' जल्द ही अपने सोलवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लोग इसके नए सीजन को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो से जुड़ी छोटी-छोटी खबरें भी लोगों को क्रेजी कर रही हैं। अब दर्शकों की एक्साइटमेंट लेवल को और हाई करने के लिए मेकर्स ने 'बिग बॉस 16' की पहली झलक शेयर कर दी है।

इसे भी पढ़ें: टेलीविजन की खूबसूरत हसीना ने शेयर की दिलकश तस्वीरें, देखकर देखते ही रह जाएंगे आप

प्रोमो के बैकग्राउंड में कोई कह रहा है, "15 साल से बिग बॉस ने सबका खेल देखा। इस बार बिग बॉस अपना खेल दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवा में। घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल। क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।"

इसे भी पढ़ें: सगाई की अफवाहों पर Tejasswi Prakash ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Karan Kundrra से जाकर पूछें कब है Big Day

'बिग बॉस 16' का पहला प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शो में कुछ अलग होने वाला है। खबरों के अनुसार, इस बार शो की थीम एक्वेटिक रखी गयी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार शो अंडरवाटर हो सकता है। बता दें कि प्रोमो में शो की रिलीज नहीं बताई गयी है। लेकिन कहा जा रहा है कि शो 8 अक्टूबर को कलर टीवी पर प्रसारित होगा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद