Bigg Boss OTT 2 | Manisha Rani ने Abdu Rozik को जबरन किया Kiss, असहज हुए छोटे भाईजान | WATCH Video

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2023

आकांक्षा पुरी और जैद हदीद के किस के किस्से अभी चर्चा से हटे भी नहीं थे कि बिग बॉस ओटीटी 2 में एक और किस कांड हो गया। हालिया एपिसोड में मनीषा रानी एक टास्क के दौरान घर में गेस्ट बनकर आए अब्दु रोजिक को किस करती नजर आईं। बिग बॉस 16 के प्रतियोगी को अपनी पसंद के चार नामांकित प्रतियोगियों के साथ शॉर्ट डांस वीडियो फिल्माने के लिए कहा गया था। इसी दौरान मनीषा ने अब्दु को किस किया।

इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के साथ Los Angeles में हुई दुर्घटना, नाक पर आयी चोट, करानी पड़ी सर्जरी

टास्क के बाद अब्दु को यह कहते हुए सुना गया कि काश वह वीडियो के लिए किसी और को चुनते। बाद में, जिया और अविनाश को इस घटना पर चर्चा करते हुए देखा गया कि कैसे मनीषा ने उसे जबरन चूमा जिससे वह असहज हो गये। बिग बॉस ओटीटी 1 के प्रतियोगी उर्फी जावेद ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, "यह देखना बहुत असहज था। वह उसे जबरन क्यों किस कर रही थी? वह बच्चा नहीं है।

इस हफ्ते आकांक्षा पुरी घर से बेघर होने वाली चौथी प्रतियोगी बनीं। नामांकित प्रतियोगियों अभिषेक मल्हान, जिया शंकर और आकांक्षा को आपस में चर्चा करने और यह तय करने के लिए कहा गया कि कौन बाहर होने का हकदार है। हालाँकि, तीनों दिए गए समय के भीतर ऐसा करने में विफल रहे जिसके बाद सलमान खान ने बीच में आकर कम वोटों के कारण आकांक्षा पुरी को बाहर कर दिया। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने आकांक्षा और जैड हदीद को एक टास्क के दौरान 30 सेकेंड तक किस करने के लिए क्लास भी लगाई। बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले से सिर्फ चार हफ्ते दूर है।

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में Police Encounter के बाद दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

AIADMK नेता Palaniswami ने बारिश से बर्बाद फसल पर 30 हजार रुपये मुआवजे की मांग की

Rishikesh में Jagga समेत गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली का था आरोप