Bigg Boss OTT 2 | शरीर पर टूथपेस्ट लगाने के चक्कर में पुनीत सुपरस्टार हुए घर से बेघर! सोशल मीडिया पर भड़कें प्रतियोगी के फैंस

By रेनू तिवारी | Jun 19, 2023

सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में प्रवेश करने वाले 12वें प्रतियोगी थे। बिग बॉस ओटीटी 2 JioCinema पर स्ट्रीमिंग हो रहा है। शो का प्रीमियर 17 जून को हुआ था। पुनीत ने शो में खुद पर टूथपेस्ट लगाने के बाद, पहले दिन बिग बॉस द्वारा उनकी क्लास लगा दी गयी। ताजा अपडेट के अनुसार पुनीत को शो से 24 घंटे के अंदर की बाहर निकाल दिया गया। इससे पहले बिग बॉस के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब किसी भी प्रतियोगी को  एक दिन में ही बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया हो। 

 

इसे भी पढ़ें: Adipurush Box Office Collection | नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद प्रभास की फिल्म का शानदार प्रदर्शन, 300 करोड़ का आंकड़ा पार


पुनीत बिग बॉस ओटीटी 2 से हुए बेदखल

बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के 12वें प्रतियोगी पुनीत सुपरस्टार ने सलमान खान और पैनलिस्टों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद शो में प्रवेश किया। बदनाम होने के कारणों से सारा ध्यान उसी पर था। उन्हें घर में रहने के कुछ घंटों के भीतर ही अपने ऊपर टूथपेस्ट मलते देखा गया। बिग बॉस ने इस मुद्दे को संबोधित किया और उन्हें घर में उनके व्यवहार के बारे में आखिरी चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माने इस लिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें: Adipurush में प्रभास के बाद अब शाहिद कपूर संग रोमांस करेंगी कृति सेनन, सात दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म


घटनाओं के एक चौंकाने वाले मोड़ में बिग बॉस ओटीटी 2 ने महज 24 घंटों के भीतर अपने पहले निष्कासन के साथ इतिहास रच दिया! पुनीत को सामूहिक रूप से बीबी घर के अन्य प्रतियोगियों द्वारा बेदखल कर दिया गया क्योंकि उनका टूटपेस्ट शरीर पर लगाने वाला पागलपन जारी था। उनके निष्कासन के पीछे की पूरी कहानी का अनावरण आज रात 9 बजे किया जाएगा।


जब JioCinema ने पहली बार खुलासा किया कि पुनीत सुपरस्टार भी बिग बॉस ओटीटी 2 में एक प्रतियोगी होगें तो इंटरनेट बहुत खुश हो गया था। साथ ही यह पहली बार होगा जब वह किसी रियलिटी शो में नजर आएंगे। पुनीत अक्सर विभिन्न मीम्स का विषय बन जाते हैं। वह कीचड़ भरे पानी के पोखर में तैरते है और अपने चेहरे पर टूथपेस्ट और मिर्च पाउडर लगाते है। शो में उनकी हरकतों को देखकर नेटिज़न्स बहुत खुश हुए और कई लोगों ने भविष्यवाणी भी की थी कि वह इस सीजन में ट्रॉफी उठाएंगे।


बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 17 जून, 2023 से देखने के लिए उपलब्ध होगा। यह पहली बार होगा जब सलमान खान शो की मेजबानी करेंगे। शो में सिमा तपारिया, अंजलि अरोड़ा, आवेज दरबार, जिया शंकर, पूजा गोर और कई अन्य भी दिखाई देंगे।

प्रमुख खबरें

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम

Vijay Hazare Trophy में 14 साल के वैभव की बिजली जैसी पारी: 84 गेंदों में 190 रन, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत