बिहार: 1 करोड़ रोजगार, उद्योगों को दोगुनी सब्सिडी और मुफ्त जमीन, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Aug 16, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार अगले पाँच वर्षों में युवाओं को एक करोड़ नौकरियाँ प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही सरकारी नौकरियों और अन्य रोज़गार के अवसरों के माध्यम से 50 लाख युवाओं को रोज़गार प्रदान कर चुकी है, जो 2020 में सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी। उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा। यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।  इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली बताया

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। 

प्रमुख खबरें

बिहार में Flood mismanagement पर बड़ी कार्रवाई, सात Engineer निलंबित

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan