By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 27, 2026
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह खबर बेहद काम की है। बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के लिए जिन लोगों ने पहले फॉर्म फिल किया था, अब उन्हें फिर से नए सिरे से आवेदन करना होगा।
हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इस भर्ती का नया विज्ञापन जारी किया है और उम्मीदवारों से दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं। 935 वैकेंसी के लिए पुराने अभ्यर्थियों के साथ जिन लोगों ने पहले अप्लाई नहीं किया था, अब वो लोग भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इस बार चयन आयोग ने AEDO पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया बदल दी है। इसके बाद प्रीलिम्स और मेंस को सेलेक्शन क्राइटेरिया में रखा गया है।
आपको बताते चलें कि, बिहार AEDO भर्ती में आवेदन के बाद अप्रैल में 9 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुछ सेंट्रर्स पर नकल करने की कोशिश की बात सामने आई। एफआईआर भी दर्ज हुई। इसके बाद बीपीएससी ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। फिर आयोग ने वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है और फिर से प्रक्रिया शुरु की है।
बिहार AEDO के लिए योग्यता
- इसके लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
- कैंडिडेट की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम जनरल पुरुष कैंडिडेट्स की उम्र 37 साल होनी चाहिए।
- पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग एंव अनारक्षित महिलाओं की उम्र 40 साल तक हो। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एंव महिला) की उम्र 42 साल तक सीमित है।
- बिहार सरकार के नियमित रुप से सरकारी सेवकं को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए तय समयसीमा से 5 साल की छूट दी जाएगी। सरकारी सेवकों के लिए उम्र सीमा में छूट के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत सर्टिफिकेट को जमा करना है।
प्री और मेंस से AEDO में सेलेक्शन
प्रीलिम्स
असल में प्रीलिम्स परीक्षा में सामान्य अध्ययन सब्जेक्ट से वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की रहेगी। इसमें 150 सवाल आएंगे, इन सवाल के हिसाब से अभ्यर्थियों को ऑप्शन में से एक विकल्प चुनना होता है। प्रीलिम्स में 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। वहीं, कैंडिडेट किसी भी ऑप्शन को चूज नहीं करता, तो निगेटिव मार्किंग के हिसाब से अंकों की कटौती होती है।
मेंस
मुख्य परीक्षा के लिए कैंडीडेट को सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से 100-100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न पत्रों के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा।