बिहार: गिरफ्तार आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

हत्या के मामले में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हिरासत से भागने के प्रयास में बुधवार को पुलिस पर कथित रूप से गोली चला दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘आरोपी ने अपने कपड़ों में पिस्तौल छिपा रखी थी। उसने अचानक हिरासत से भागने का प्रयास किया और उसे लेकर जा रहे अधिकारियों पर भी उसने गोलियां चलाईं। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। मामूली हाथापाई के बाद उसे काबू कर लिया गया और उसके पैर में गोली लग गई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।’’ घायल पुलिस अधिकारी और गिरफ्तार आरोपी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।