Bihar assembly by-polls results: बिहार में कौन कहां से आगे, प्रशांत किशोर की जन सुराज क्या कर रही कमाल?

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

बिहार उपचुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार तरारी और बेलागंज निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में इमामगंज से आगे चलने के बाद राजद पीछे हो गई है। वहीं,  रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी रामगढ़ में आगे चल रही है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट के अनुसार, दूसरे दौर की गिनती पूरी होने के बाद, बसपा के यादव रामगढ़ में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक कुमार सिंह से 3,500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार के बीजेपी नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा, क्या समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव?


राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह तीसरे नंबर चले गए हैं। इमामगंज निर्वाचन क्षेत्र में, राजद के रौशन कुमार के खिलाफ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी आगे चल रही हैं। तीसरे दौर की गिनती के बाद कुमार को 13,352 वोट मिले, जबकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू कुमारी को 11,048 वोट मिले थे। वहीं शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी कुछ खास कमाल करती ही नहीं नजर आई है। मांझी, जो पहले इमामगंज सीट का प्रतिनिधित्व करते थे, ने 2024 के लोकसभा चुनाव में गया लोकसभा सीट से चुनाव के बाद इसे खाली कर दिया। 

 

इसे भी पढ़ें: बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, नितिन गडकरी बोले- 2029 तक होंगे अमेरिका जैसे हाई-वे


चार विधानसभा क्षेत्रों - तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ - की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव सत्तारूढ़ एनडीए, इंडिया ब्लॉक और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन चारों विधानसभा सीटों पर 12 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 38 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला किया। पिछले लोकसभा चुनावों में इनका प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के निर्वाचित होने के बाद सभी चार विधानसभा क्षेत्र खाली हो गए थे।

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची