Bihar Board Exam timetable 2025: बिहार बॉर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया, चेक करें डेटशीट

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 07, 2024

हाल ही में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 और 12 की बॉर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दिया है। बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल देखने के लिए छात्र biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन करके विवरण देख सकते हैं और 10वीं और 12वीं कक्षा की समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकारियों ने बीएसईबी-ट्विटर और फेसबुक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर डेट शीट भी उपलब्ध करा दी है।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को डेटशीट जारी की है। टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक होंगी, जबकि कक्षा 12 के छात्र 1 फरवरी से 15 फरवरी तक सैद्धांतिक परीक्षा देंगे। व्यावहारिक परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक। दूसरी ओर, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।

कैसे डाउनलोड़ करें डेटशीट 

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगऑन करें।

-कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिए शेड्यूल डाउनलोड लिंक खोलें।

-पीडीएफ डाउनलोड करें और परीक्षा तिथियां जांचें।

Career Breaking News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप