बिहार : कैमूर में ट्रक से टकराई बस, तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में रविवार तड़के एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। बस गया से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जा रही थी। इस हादसे में मरने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।

एसडीपीओ ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप