Bihar कैबिनेट ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 21.57 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

By Prabhasakshi News Desk | Feb 05, 2025

पटना । बिहार कैबिनेट ने महिला विश्व कप कबड्डी चैम्पियनशिप और सेपकटकरा विश्व कप (महिला एवं पुरूष) 2025 के आयोजन के लिए 21.57 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को मंजूरी प्रदान कर दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बिहार में पहली बार महिला विश्व कप कबड्डी चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन सात से 12 मार्च तक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर में प्रस्तावित है।’’

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की