औद्योगिक बिहार का सपना जमीन पर उतरने लगा, 706 करोड़ के लैंड बैंक पर लगी मुहर

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 27, 2026

राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के संकल्प के साथ प्रदेश की सम्राट सरकार ने औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में एक और ठोस कदम उठाया है। बिहार में औद्योगिक क्रांति की इबारत अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, इसकी मजबूत नींव धरातल पर उतरती अब दिखाई देने लगी है।

सम्राट सरकार द्वारा नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी आने वाले समय में इन क्षेत्रों में औद्योगों को विकासित करने में एक कारिगर फैसला साबित होगा। इस फैसले से राज्य के तीनों जिलों में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराइ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली और Bihar के बीच 18 रूटों पर चलेंगी 200 Volvo Bus, दोनों राज्यों में हुआ MoU

सम्राट सरकार की कैबिनेट द्वारा मंजूर इस योजना के तहत नालंदा जिले में 564.37 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिसके लिए 382.23 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है। वहीं समस्तीपुर में 480 एकड़ जमीन के अधिग्रहण हेतु 261.92 करोड़ रुपये और शेखपुरा में 250 एकड़ के लिए 62.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन तीनों परियोजनाओं की कुल स्वीकृत राशि 706.52 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में Milk Production को रफ्तार, प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर Dairy उत्पादन का लक्ष्य

राज्य में उद्योगों के विस्तार की राह में जमीन की उपलब्धता लंबे समय से बड़ी चुनौती रही है। और ऐसे में उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु जमीन के साथ अगर बुनियादी सुविधाएं भी उपल्ब्ध हो तो इसमें कोई दो-मत नहीं है कि बिहार को औद्योगिक राज्य के रुप में विकसित करने का लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल किया जा सकता है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भूमि अधिग्रहण से कंपनियों को बिहार में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने मदद मिलेगी। इसके साथ ही निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी।

इन क्षेत्रों में कृषि-आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों की संभावनाएं हैं। यदि परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं और आसपास के इलाकों की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सकता है।

आने वाले समय में जमीन के विकास और उद्योगों की स्थापना की प्रगति से यह स्पष्ट होगा कि इन परियोजनाओं का निवेश और रोजगार पर कितना असर पड़ता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह मंजूरी बिहार में औद्योगिक ढांचे के विस्तार की दिशा में एक सशक्त कदम है।

प्रमुख खबरें

Deepathoon पर 28 नवंबर को जलेगा दीप, Supreme Court ने CRPF को सौंपी सुरक्षा की जिम्मेदारी

TMC बागी Ritabrata Banerjee को झटका, High Court ने LoP और चीफ व्हिप की नियुक्ति रद्द की

शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे

Bihar में किसानों की आय बढ़ाने के लिए Krishi Road Map और Organic Farming को मिलेगी गति